InternationalTop News

विश्व के सबसे बुजुर्ग इंसान का निधन

विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान का 117 वर्ष की आयु में दक्षिणी जापान में निधन हो गया। किकाई के एक अधिकारी के अनुसार नबी ताजीमा का कल रात करीब आठ बजे एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं।

नबी का जन्म चार अगस्त 1900 में हुआ था। उनके कथित तौर पर 160 से अधिक वंशज थे। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्बीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है। करीब सात माह पहले, वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था।

वायलेट का निधन भी 117 वर्ष की आयु में ही हुआ था। अमेरिका स्थित ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप’ का कहना है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है।

=>
=>
loading...
Vineet Bajpai
the authorVineet Bajpai
Senior Reporter & Copy Editor