Entertainment

यह क्या बोल गए दीपिका के बारे में विन डीजल, सुनकर चौक जाएंगे आप

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्ख़ियों में हैं। इस बार सुर्ख़ियों की वजह उनकी शादी या फिर कोई फिल्म की नहीं है, बल्कि इस बार वजह कुछ और ही है। दीपिका इस साल टाइम की मोस्‍ट पावरफुल 100 लोगों की लिस्‍ट में जगह बनाने वाली अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी हैं। दीपिका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्‍ट‍िंग से लोगों को दीवाना बना दिया है।

टाइम्‍स मैगजीन के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम की वार्षिक सूची उन लोगों की सूची है। जिनके बारे में हमारा मानना है कि यह समय उनका है। दीपिका के अलावा भारतीय क्रिकेट कप्तान  विराट कोहली और ओला कैब के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।

इस मैगजीन में कलाकारों की सूची में निकोल किडमैन, स्टर्लिंग के ब्राउन, रयान कुगलर और गेल गेडट भी हैं। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों की अगर बात करें तो गायिका रिहाना, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर भी शुमार हैं।

दीपिका का नाम इस लिस्ट में आने पर हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ एक्सेंडर केज’ में उनके कोस्टार रहे विन डीजल ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण सिर्फ भारत का नहीं बल्कि दुनिया का प्रतिनिधित्व करती हैं। धरती के पास सबसे अच्छी चीज दीपिका है जो इसने दुनिया को दी है।’

बता दें कि टाइम मैगजीन द्वारा हर साल दुनियाभर के 100 सबसे प्रभावशाली पुरुष और महिला को चुना जाता है। इस बार ये 15वां मौका है जब ये सूची मैगजीन द्वारा जारी की गई है।

=>
=>
loading...