Sports

IPL 2018: गेल ने किया पुराना हिसाब चुकता, इसे कहते हैं कह कर लेना

IPLसाभार इंटरनेट

नई दिल्ली। याद कीजिए वो दिन जब IPL सीजन 11 की बोली लग रही थी। एक से एक धाकड़ खिलाड़ियों को खरीदने की मालिकों में एक होड़ सी लग गयी थी। लेकिन एक ऐसा भी खिलाड़ी था जिसे उम्मीद थी कि उसकी टीम उसे फिर से अपने साथ ही रेखेगी।

IPL
साभार इंटरनेट

लेकिन ऐसा न हुआ। हम बात कर रहे हैं क्रिस गेल की। क्रिस गेल को पहले दिन किसी भी टीम मालिक ने नहीं खरीदा शायद यही बात गेल के अंदर घर कर गई।

गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस IPL की पहली सेंचुरी लगा कर बता दिया कि उनके पुराने टीम मालिक ने उन्हें न खरीदकर बहुत बड़ी गलती की है।

IPL
साभार इंटरनेट

गेल की 106 रनों की आतिशी पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेल की इस पारी से एक बात तो साफ है कि गेल ने न खरीदे जाने का बदला बहुत ही कायदे से लिया है।

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique