Uttar Pradesh

पिता ने दोस्तों को तोहफे में दे दी बेटी, 18 घंटे तक साथियों के साथ करता रहा गंदा काम

बेटीसाभार इंटरनेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपने ही बेटी को गैंगरेप के लिए दोस्तों को गिफ्ट कर दी। लड़की के पिता पर यह भी आरोप है कि उसने खुद भी लड़की का रेप किया है। पूरे मामला खुलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की का पिता और उसका एक साथी अभी भी फरार हैं।

बेटी
प्रतीकात्मक तस्वीर

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक 15 तारीख को लड़की के पिता ने उसे अपने एक दोस्त मान सिंह के साथ एक अन्य दोस्त मेराज के घर पहुंचने को कहा। लड़की ने पुलिस को बताया कि तीनों ने मिल कर उसके साथ गैंगरेप किया।

लडकी ने पुलिस दिए बयान में कहा कि मेराज के घर पर उसे बंधक बना लिया गया था। 18 घंटे के बाद किसी तरह वह वहां से भागने में कामयाब रही और पुलिस के पास जा पहुंची।

पुलिस ने मेराज को गिरफ्तार कर लिया है जबकि लड़की का पिता और मान सिंह अभी भी फरार है।कमालपुर थाना प्रभारी संजीत सोनकर ने बताया कि आरोपी पिता की उम्र लगभग 50 साल है। जबकि दूसरे आरोपी की उम्र 40 साल है। मेराज ने दावा किया कि वह डॉक्टर है लेकिन उसके पास ऐसी कोई डिग्री नहीं मिली। अपराध के दिन मेराज का परिवार घर पर नहीं था।

पूरे मामले पर सीतापुर के एसपी सुरेशराव ने बताया कि पीड़ित की शादी 16 साल पहले हो गई थी लेकिन वह दो साल बाद ही अपने माइके लौट आई थी। नवंबर 2017 में पिता-पुत्री के बीच अवैध संबंध के चलते उन्हें गांव से बाहर निकाल दिया गया था। एसपी ने आगे बताया कि एक पंचायत में हुए फैसले के बाद आरोपी को गिरफ्तार करा दिया गया था। इसी फरवरी उसे जमानत मिली थी।

 

=>
=>
loading...
Mohammad Faique
the authorMohammad Faique