SpiritualTop News

आखिर क्यों खरीदते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोना..

नई दिल्ली। 18 अप्रैल यानी आज अक्षय तृतीया है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए यह दिन बेहद खास है। कहा जाता है कि इस दिन जो काम किया जाता है वो काफी शुभ होता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। अक्षय यानी जो जिसका कभी क्षय न हो या जो कभी नष्ट न हो। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। इसलिए इसकी पूजा बड़े ध्यान से करनी चाहिए।

इस दिन कोई पाठ-पूजा या व्रत नहीं बल्कि सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से आज के दिन सुनारों की दुकानों पर भारी भरकम भीड़ रहती है। इसी के साथ ही इस पर्व के आस-पास शादियां बहुत है।

क्यों खरीदते हैं अक्षय तृतीया पर सोना:

सोना एक धातु है जिसे एंटी-इन्फ़्लेमेट्री गुण होते हैं। यह उम्र को कम करता है और लोगों के अंदर नई खुशी और ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए सदियों से भारतीय लोग सोने का प्रयोग करते आ रहे हैं। शायद उन्हें पहले से पता था कि सोना उन्हें हिट भी रखेगा और फिट भी।

शुभ मुहूर्त – 11 साल बाद इस दिन 24 घंटे का सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है, जो 18 अप्रैल को 4 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर रात 3 बजकर 3 तक रहेगा।

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन आप सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक सोना खरीद सकते हैं।

क्या करें दान – अक्षय तृतीया के दिन खासकर ठंडी चीजों को दान करने का अधिक महत्व होता है इसलिए इस अक्षय तृतीया पर जल से भरे घड़े, कुल्हड़, पंखे, ककड़ी, चावल, छाता, खड़ाऊं खरबूजा, घी, नमक, सत्तू का खासकर दान करना चाहिए।

क्या खरीदें – अपने भाग्योदय के लिए इस साल अक्षय तृतीया के दिन सोना, चांदी, मिट्टी के बरतन, रेशमी वस्त्र,शंख, मोरपंख, साड़ी, शक्कर, हल्दी, मखाने, फूल का पौधा, मोरपंख आदि खरीद सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन शंख भी खरीद सकते हैं क्योंकि शंख मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को खासकर बहुत पसंद है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH