मुंबई। एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर के लोग इतने दीवाने हैं कि उनका वीडियो इंटरनेट पर आते है वायरल हो जाता है। पिछले कुछ दिनों से उनके कई वीडियो इंटरनेट पर लगातार वायरल हो रहे हैं और इस कड़ी में उसका एक और नया वीडियो हमारे बीच आ चुका है।
प्रिया एक चॉकलेट ब्रांड के ऐड में नजर आ रही हैं। लोगों के बीच ‘वायरल गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रिया इस वीडियो में अपनी निगाहों से खेलती हुई नजर नहीं आ रही हैं, बल्कि इस वीडियो में प्रिया अपना एटीट्यूड दिखा रही हैं।
इस वीडियो में प्रिया एक स्टेडियम में बैठी नजर आ रही हैं जहां वह चॉकलेट खा रही हैं। वीडियो में तभी बॉल उनके पास आकर गिरती है। एक लड़का बॉल लेने वहां आता है। वह लड़का प्रिया से बॉल मांगता है, लेकिन प्रिया उसे अपने तेवर दिखाती हैं। प्रिया कहती हैं, मैं फेंकी हुई चीजें नहीं उठाती।
लड़का भी कहता है- बड़ा एटीट्यूड है। तो प्रिया कहती हैं- हां फ्री का है। मंच मल्टी 20 के साथ मिल रहा है फ्री का एटीट्यूड- तो मंच खा एटीट्यूड दिखा। प्रिया के इस विज्ञापन को काफी सराहा जा रहा है। लोग उनकी अदा और कमाल के एक्सप्रेशन के कायल हो रहे हैं। सोशल मीडिया प्रिया के फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे है।