InternationalOdd & Weird

शादी में इस दूल्हे ने किया कुछ ऐसा जो आजतक किसी दूल्हे ने नहीं किया था, जानें मामला

नई दिल्ली। जब से सोशल मीडिया का जमाना आया है हर दिन कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इस बार जो वायरल हो रहा है वो है शादी का वीडियो। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विदेशी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर शायद आप भी चौक जाएंगे।

दरअसल, इस वीडियो में स्टेज पर खड़ा दूल्हा कुछ ऐसा कर बैठता है कि वहां मौजूद सारे लोग हैरान रह जाते हैं। स्टेज के आस-पास के लोगों को यह समझ नहीं आता कि अचानक दूल्हे ने ऐसी हरकत क्यों कर डाली। इससे पहले की आप अपने दिमाग पर ज्यादा जोर डालें, हम आपको बताते हैं कि दरअसल हुआ क्या था।

भारतीय शादी में आपने हमेंशा देखा होगा कि विदाई के समय दुल्हन रोने लगती है। दुल्हन के साथ-साथ उसके घर वालों की भी आंखें नम हो जाती हैं। लेकिन यहां का मामला कुछ उल्टा था। हुआ यूं कि दुल्हन को देखकर दूल्हा इतना भावुक हो गया कि फूट-फूट कर रोने लगा।

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि जब दुल्हन की शादी स्थल पर एंट्री होती है तो दूल्हे से पहले कई बुजुर्गों की आंखें दुल्हन को देखकर छलक पड़ती है। ये खुशी के आंसू थे। लेकिन जब वे पीछे मुड़कर देखते हैं तो स्टेज पर मौजूद दूल्हा भी कुछ ऐसी हालत में खड़ा होता है।

वह दुल्हन को देखकर जोर-जोर से रोने लगता है और अपने मुंह को अपने हाथों से कवर करके छिपाने की कोशिश करता है। बता दें कि यह वीडियो ‘Cody Elswick’ नाम के शख्स ने यूट्यूब पर ‘Jul 1, 2015’ को अपलोड किया था। लेकिन उस समय का वीडियो आजकल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH