RegionalTop News

दोस्तों के साथ पिकनिक मना रही लड़की पर टूट पड़े दरिंदे, पीट-पीटकर किया ये हाल

तुरा। मोरल पुलिसिंग के आपने बहुत से मामले देखे और सुने होंगे। कोई लड़का और लड़की साथ दिखे नहीं कि समाज के ठेकेदारों का झुंड उन्हें घेरकर उनसे पूछताछ करने लगता है। कई बार तो ऐसे लोग लड़कियों के साथ छेड़खानी पर भी उतर आते हैं।

कुछ ऐसा ही मामला मेघालय के गारो हिल्स जिले से सामने आया है जहां अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मानाने पहुंची एक युवती को लड़कों के झुंड ने जमकर पीटा। युवती लड़कों से खुद को छोड़ देने की गुहार लगाती है लेकिन लड़के मोरल पोलिसिंग के नाम पर उसे पीटते रहते हैं। घटना के समय वहां काफी भीड़ थी लेकिन किसी ने भी लड़कों को नहीं रोका।

बता दें कि जिस जगह पर यह घटना घटी वहां महिला अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना रही थी। दरिंदों को महिला का उसके दोस्तों के साथ पिकनिक मनाना पसंद नहीं आया। इसके बाद अपराधियों ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। वे यहीं नहीं रूके। पहले तो महिला को मारा, जब महिला नीचे गिर गई तो उन लोगों ने उसे लात-घूसों से बेरहमी से मारा।

पीड़िता के द्वारा अभी-अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि पुलिस ने तत्काल इस मामले में फुलबारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH