RegionalTop News

कई घंटों तक पत्नी को बेल्ट से पीटता रहा पति, लटकाकर बनाया वीडियो

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपका खून खौल जाएगा। यहां एक कलयुगी पति ने कई घंटों तक अपनी पत्नी की बेल्ट से पिटाई की। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो उसका हाथ बांधकर उसे लटका दिया। इतना ही नहीं दरिंदे ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वीडियो साभार ABP न्यूज़

मिली जानकारी के मुताबिक, रुचि की शादी लखीमपुर के अशोक के साथ करीब 4 साल पहले हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी के बाद पति और ससुराल वाले पैसों को लेकर उसे परेशान करने लगे। पिछले साल अगस्त में महिला ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था, जिसमें 60 हजार रुपए का खर्च हुआ था। बेटे की खुशी में ससुराल वालों ने बड़ी पार्टी रखी, जिसमें महिला के पति ने 70 हजार रुपए खर्च किए। पीड़िता का कहना है कि उसके ससुराल वाले बेटे के जन्म से लेकर पार्टी तक हुए सारे खर्च का पैसा उसके पिता से मांग रहे थे।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी में ही बहुत पैसा खर्च हो चुका है अब वह अपने पिता से और पैसे नहीं मांग सकती। पिता से पैसे मांगने से इंकार करने पर उसने रूचि की लाठी-डंडे और बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके हाथ बांधकर उसे लटका दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उधर जैसे ही इस बात की जानकारी रूचि के घरवालों हो हुई वह तुरंत उसे लेने मायके पहुंचे। घरवालों का कहना है कि यहां उनकी बेटी उन्हें बेहोशी की हालत में मिली, जबकि उसका पति और मायके वाले घर छोड़कर फरार हो गए थे। बेहोश रुचि को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि रूचि को बुरी तरह पीटा गया था। हालांकि अब वह खतरे से बाहर है। उधर, पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH