Entertainment

पांच साल छोटे बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रहीं श्वेता त्रिपाठी, ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

 

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल फिल्मों से ज्यादा लोग शादी पर ध्यान दे रहे है। इस साल की शुरुआत में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी हुई और सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की चर्चाएं भी ज़ोर पकड़ रही हैं। अब ख़बरें हैं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी एक बंधन में बंधने वाले हैं। इन सब के बीच अब एक और एक्ट्रेस की शादी की ख़बर आई है। ये हैं श्वेता त्रिपाठी।

जी हां, मसान और हरामखोर जैसी फ़िल्मों में काम कर चुकी श्वेता अब जल्द ही शादी करने वाली हैं। श्वेता अपने से पांच साल छोटे रैपर बॉयफ्रेंड चैतन्य शर्मा उर्फ स्लो चीता से 29 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। दोनों की लव स्टोरी 5 साल पहले फ्लाइट में शुरू हुई थी।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने चैतन्य के साथ रिलेशनशिप पर भी खुलकर बात की। श्वेता से बताया कि चैतन्य के साथ उनकी पहली बार मुलाकात कब और कैसे हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने इस बात से भी पर्दा हटाया कि चैतन्य ने उन्हें कैसे प्रपोज किया था।

श्वेता ने बताया, ‘हमारी मुलाकात दिल्ली में एक परफॉर्मेंस के दौरान हुई थी। हालंकि वहाँ हमारी आपस में कोई बातचीत नहीं हुई थी। इवेंट से वापसी के समय फ्लाइट में हमारी सीट अगल-बगल ही थी। सुबह के करीब 5 पांच बजे रहे थे। हम दोनों का प्लान सोने का था, लेकिन हम बात करने लगे।’

जब श्वेता से सवाल किया गया कि चैतन्य ने उन्हें किस तरह से प्रपोज किया था, तो श्वेता ने कहा, ‘चैतन्य ने मुझे मुंबई के एक परफॉर्मिंग क्लब कुक्कू क्लब में प्रपोज किया था। चैतन्य ने मुझे बताया कि उसका नया प्ले हैं और मुझे वह देखना चाहिए। मैं देखने गई और चैतन्य ने मुझे प्रपोज कर दिया।’

आपको बता दें, चैतन्य ने अपने शरीर पर श्वेता के नाम का टैटू भी बनवाया है। इन दोनों की शादी गोवा में दोनों परिवार के लोगों और नजदीकी लोगों की मौजूदगी में होगी। श्वेता दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी हैं। वो करीब एक दशक पहले थिएटर की चाह लिए मुंबई आई थीं। फिल्मों से पहले उन्होंने शॉर्ट फिल्म्स और ऐड भी किया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH