IANS News

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : सायना ने दिया भारत को 26वां स्वर्ण पदक

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)| भारत की दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में अंतिम दिन रविवार को महिला एकल वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सायना ने फाइनल में हमवतन पी.वी सिंधु को मात दी। ऐसे में इस स्पर्धा का रजत पदक भी भारत को ही मिला है। सायना ने भारत की झोली में 26वां स्वर्ण पदक डाला।

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सायना ने सिंधु को 56 मिनट तक चले इस मैच में 21-18, 23-21 से मात देकर राष्ट्रमल खेलों का दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

सायना ऐसे में राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।

=>
=>
loading...