NationalSports

धोनी ने सेना की वर्दी में ही क्यों लिया पद्मभूषण सम्मान, हो गया खुलासा

 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सोमवार को नई दिल्ली में पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। सोमवार को राष्ट्रपति भवन में जब धोनी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से इस सम्मान को लेने पहुंचे तो हर कोई चौंक गया, क्योंकि धोनी वहां एक क्रिकेटर नहीं बल्कि सेना के अफसर के अवतार में वर्दी पहनकर पहुंचे थे।

2 अप्रैल का दिन कई मायने में धोनी के लिए ख़ास रहा। 2 अप्रैल को ही धोनी की कप्तानी में साल 2011 में भारत विश्व विजेता बना था और उसी दिन उन्हें पद्मभूषण की उपाधि से नवाजा गया। पद्मभूषण सम्मान समारोह के दौरान धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में नजर आए। धोनी टेरिटोरियल आर्मी का हिस्सा हैं।

इंस्टाग्राम के पोस्ट में धोनी ने लिखा, पद्म भूषण मिलना काफी सम्मान की बात है और सेना की वर्दी में मिलने से ये सम्मान 10 गुना ज्यादा बढ़ गया। भारतीय सेना में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद। उनके त्याग और बलिदान की वजह से ही हम चैन की जिंदगी जी पाते हैं। जय हिंद।

धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक हासिल है, और सम्मान लेते वक्त वो सेना की वर्दी में भी थे। धोनी पद्म भूषण अवॉर्ड पाने वाले वो 11वें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सीके नायडू (1956), एमके विजयनगरम (1958), वीनू मांकड़ (1958), सुनील गावस्कर (1980), भलिंदर सिंह (1983), प्रोफेसर डीबी देवधर, लाला अमरनाथ, कपिल देव, चंदू बोर्डे और राहुल द्रविड़ को ये सम्मान मिल चुका है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH