National

मप्र में लू चलने की संभावना

भोपाल, 30 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को निकली धूप चुभन पैदा करने वाली है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य में गर्मी के बढ़ते असर ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम में बदलाव की वजह राजस्थान की ओर से चलने वाली हवाओं को माना जा रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों के कई हिस्सों में लू चल सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री , इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 17.5 डिग्री और जबलपुर का 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38़ 8 डिग्री, इंदौर का 38़.5 डिग्री, ग्वालियर का 38 डिग्री और जबलपुर का 39़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

=>
=>
loading...