National

दिल्ली में हुई धुंध भरी सुबह

img_2078नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...