Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री, 46 लोगों को यश भारती सम्मान से नवाजेंगे

akhilesh-yadav-5542f8f4ea474_exlstलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार यानी 21 मार्च को डॉ. नरेश त्रेहन, विशाल भारद्वाज, अनुराग कश्यप, अशोक चक्रधर व सुरभि रंजन समेत अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल कर चुके 46 लोगों को यश भारती सम्मान से नवाजेंगे। वहीं संगीतकार समीर और वीरता के लिए अंजलि मिश्रा को अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सुबह 10:30 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में सपा मुखिया व सांसद मुलायम सिंह यादव के अलावा संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमारी कोरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगी। प्रदेश की संस्कृति सचिव अनीता सी. मेश्राम ने बताया कि इन महान विभूतियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा के माध्यम से प्रदेश के गौरव को विश्व के कोने-कोने में आलोकित किया है। यश भारती सम्मान पाने वाले व्यक्तियों को 11-11 लाख रुपये तथा अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्राप्त करने वाली विभूतियांे को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

=>
=>
loading...