Regional

हत्या कर फंदे से लटकाया महिला का शव, चार गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

कोलकाता| पश्चिम बंगाल में ससुराल वालों ने एक महिला की हत्या कर शव को घर की छत से लटका दिया, जिससे यह आत्महत्या का मामला लगे। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस मामले में महिला के पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना यहां से 160 किलोमीटर दूर बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन इलाके में हुई।

प्रतीकात्मक चित्र

पुलिस अधिकारी ने बताया, “सबिता शर्मा का शव शनिवार शाम घर की छत से लटका मिला।” उन्होंने बताया कि मृतका के पति और उसके ससुराल वालों का दावा है कि उसने सभी की अनुपस्थिति में आत्महत्या की है। उन्होंने कहा, “उन्होंने दावा किया कि जब वह बाजार से आए, तो सबिता को लटका पाया।”

हालांकि, महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग थी और इसके लिए वे अक्सर उसे प्रताड़ित करते थे।

अधिकारी ने बताया, “मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। हमने एफआईआर के आधार पर पति राजा शर्मा और उसके ससुराल के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।”

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH