NationalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

भाभी करती थी अवैध संबंध बनाने को मजबूर, देवर ने गला रेतकर मार डाला

भाभी करती थी अवैध संबंध बनाने को मजबूर, देवर ने गला रेतकर मार डाला

गाजियाबाद। यूपी में एक बार फिर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। दरअसल दिल्ली के करीब यूपी के गाजियाबाद में एक महिला की हत्या कर दी गई है। खबरों की मानें तो इस महिला की हत्या केवल अवैध सम्बन्धों के चलते की गई है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार देवर ने अवैध सम्बंधों के चलते अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया है।

इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को थाने पहुंच कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूरी घटना साहिबाबाद के लाजपत नगर की बतायी जा रही है। खबरों की मानें तो ओमपाल अपनी पत्नी अनीता और भाई आकाश के साथ रहता था।

माना जा रहा है कि बुधवार की रात अनीता का पति घर से बाहर गया हुआ था। उसी रात आकाश ने अपनी भाभी अनीता को चाकू से गला रेदकर हत्या कर दी। पुलिस को कमरे में अनीता की लाश खून से सनी हुई मिली। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनीता और उसके देवर आकाश के बीच अवैध संबंध थे। युवक इससे काफी परेशान रहने लगा था जबकि अनीता उस पर लगातार दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने भाभी की हत्या कर दी।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey