नई दिल्ली। बिहार के गया में एक शादीशुदा महिला ने रिश्तों को शमर्सार कर दिया है। महिला अपने पति को धोखा देकर एक पार्क में अक्सर अपने प्रेमी से मिलने जाया करती थी। वहां लोगों की नजर पिछले कई दिनों से उस महिला पर थी। बीते सोमवार को लोगों ने उस महिला को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उनके कपड़े छीन लिए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो लोगों से अपने आपको छोड़ देने की गुहार लगाती हुई दिख रही है।
वायरल वीडियो में लोग यह बोलते नजर आ रहे है कि दोनों इससे पहले भी मिलने के लिए यहां पर आते थे।कई बार दोनों को यहां पर देखा गया था। इसलिए इस बार देखने के बाद दोनों को पकड़ लिया गया।
प्रेमिका शादीशुदा होने के बाद भी प्रेमी से मिलने के लिए चोरी छुपे घर से आ जाती थी। वीडियो में लड़की हाथ में कपड़ा लिए हुए लोगों से छोड़ने और पुलिस से नहीं ले जाने की गुहार लगा रही हैं लेकिन पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले जाती है।