18+

पीरियड्स के वक्त सेक्स करने से होते हैं जो फायदे, सुन कर उड़ जायेंगे होश

समाज में आज भी पीरियड्स ‘मासिक धर्म’ को अपवित्र माना जाता है। वहीं अगर बात की जाए शारीरिक संबंध की तो लोग इसे बहुत प्राइवेट मानते हैं और इस बारे में खुलकर बात नहीं करना चाहते हैं। लोगों में ‘मासिक धर्म’ के दौरान शारीरिक संबंध बनाने को लेकर कई मिथक भी हैं।

कई लोगों का मानना है कि पीरियड्स में सेक्स रिलेशन बनाना हाइजीनिक नहीं होता और साथ ही इसमें अधिक दर्द भी होता है। लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी के मुताबिक पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिलाओं के प्रजनन तंत्र को भी लाभ मिल सकता है।

अमेरिका की मिशिगन यूनिवर्सिटी में गायनेकोलॉजिस्ट डी फेनर ने कहा है कि पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से इसके दिन कम हो सकते हैं। इसके साथ-साथ पीरियड में ब्लड आना भी जल्दी बंद हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक ऑर्गेज्म से बॉडी ऑक्सीटॉसिन और डोपामाइन रिलीज करता है। इससे पीरियड पेन को भी कम करने में मदद मिलती है। असल में ऑर्गेज्म से जो हार्मोन्स रिलीज होते हैं वह पेन किलर से अधिक स्ट्रॉन्गर होते हैं।

सेक्स को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद, हमें गहराई से पोषित और विकसित करता है सेक्स, सेक्सुअल तरल पदार्थ सुक्र धातु
शोध के अनुसार वे कपल जो पीरियड्स में यौन संबंध बनाते हैं उनका रिश्ता अधिक मजबूत होता है। इसके पीछे शोध में कारण भी स्पष्ट किया गया है। असल में पीरियड्स के दौरान कपल एक दूसरे से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में घृणा ना करते हुए अगर वे क्लोज आएं तो ये उनके रिश्ते को मजबूती देता है।
=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar