Regional

धर्म की आड़ में जैन मुनि ने किया शर्मनाक काम, लड़की के साथ किया रेप

सूरत। गुजरात के सूरत में जैन मुनि दिगंबर आचार्य शांतिसागर को कथित दुष्‍कर्म मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

19 साल की लड़की ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 45 वर्षीय शांतिसागर खिलाफ अठवा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और मेडिकल जांच के लिए छात्रा को भेज दिया गया जहां दुष्‍कर्म की पुष्टि हुई है।

अपने परिजनों के साथ वह धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में वहां गई थी। जैन मुनि इस दौरान सूरत में चातुर्मास के लिए रह रहे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को अठवा थाने में केस दर्ज किया गया। शनिवार को अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया था।

लड़की ने शिकायत में बताया कि वह अपने माता-पिता के साथ मंदिर गई थी। मुनि ने मंत्र जाप के नाम पर उन्हें मंदिर में ही रोका था। माता-पिता को एक कमरे में मंत्र जाप के लिए भेज दिया। दूसरे कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मुनि ने धमकाया कि विरोध करने या शोर मचाने पर उसके मां-बाप को मार दिया जाएगा। इससे वह डर गई और मुनि का विरोध नहीं किया।

 

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey