LifestyleOther NewsTop News

फैशन के गलियारे में अब चेक्स पैटर्न नए अंदाज में, जानें खास बातें

लखनऊ। काफी पहले छोटे चेक्स वाले डिजाइनिंग कपड़ें पसंद किए जा रहे थे लेकिन अब फैशन के गलियारे में बड़े चेक्स वाले कपड़े पसंद किए जा रहे हैं। चेक्स नए रंग-रूप में सामने आ रहे हैं। अगर हम बात करें तो चेक्स वाले फैशन की तो हर जगह इसका दबदबा हमेशा से ही कायम रहा है। इस बार जो चेक्स सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, वे हैं ब्राइट और बोल्ड कलर्स में वाइड चेक। बारीक चेक्स यानी गिंगअम इन दिनों कम पसंद किया जा रहे हैं। विंडो पैन चेक पैटर्न सबसे ज्यादा चल रहे हैं। इसमें न केवल साड़ी बल्कि कुर्ती और वेस्टर्न वियर भी पसंद किए जा रहे हैं।

रेड टॉप-चेक्ड पायजामा : पहले रेड टॉप के साथ ब्लैक प्लेन पायजामा ज्यादा पसंद किया जा रहा था। अब उसकी जगह चेक्स पायजामा पसंद किया जा रहा है। इसमें ब्लैक के साथ ही कई अन्य कलर भी हाईलाइट किए जा रहे हैं। इसे मल्टी कलर भी कह सकते हैं।

दो पैटर्न वाले कुर्ते : आजकल ऐसे कुर्ते भी चलन में हैं, जिनमें दो पैटर्न हाईलाइट किए जाते हैं। एक ओर आप इसे चेक्स पैटर्न में रख सकती हैं और दूसरी ओर प्लेन भी रख सकती हैं। दोनों ही काफी आकर्षक हैं। इसके साथ ही इस सीजन में मस्टर्ड चेक्स कुर्ता बहुत पसंद किया जा रहा है। लॉन्ग लैंथ के इस कुर्ते को आप चूड़ीदार और कोल्हापुरी के साथ मैच कर सकती हैं।

विंडो पैन चेक : यह काफी खुली और पतली लाइन वाले चेक्स विंडो पैन चेक्स हैं, जो ग्राफ जैसा पैटर्न तैयार करते हैं। इसे आप कुर्ते के अलावा स्ट्राइप्ड साड़ी के साथ ब्लाउज में पहन सकती हैं। यह प्रिंट-ऑन-प्रिंट लुक के लिए अच्छा विकल्प है। ट्रेडिशनल लुक के लिए मोटे विन्डो पैन चेक्स वाली कांजीवरम सिल्क या साउथ पैटर्न की कोई भी साड़ी पहनी जा सकती है।

टार्टन चेक्स : यह पैटर्न आपकी खासियत के लिए अलग पहचान बना चुका है। इसकी खास बात यह है कि ये मल्टीकलर होते हैं और इसमें क्रिस क्रॉस्ड हॉरिजेंटल बैंड होते हैं। इन दिनों इन्हें ट्विस्ट देने के लिए इस पैटर्न को तिरछा रखा जाता है और लाइन्स के बीच की दूरी को ज्यादा किया जाता है। इसे पायजामा, स्कर्ट या इवनिंग गाउन में भी पहना जा सकता है। इसका लुक सबसे अलग और अच्छा होता है।

चेक्स जंपसूट : जूनियर सेक्शन मतलब गल्र्स के लिए चेक्स को दिखाने का सबसे अच्छा परिधान जंपसूट है। इस पर वाइब्रेंट रंग बहुत अच्छे लगते हैं। साथ ही हाथ और कानों की मैचिंग एसेसरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुछ ड्रेस ऐसी हैं जिन पर आपको ऐससरीज की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आप बिना ऐससरीज के भी पहन सकती हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar