Regional

अस्पताल की जगह सड़क पर नाबालिग बनी मां, ये थी शर्मनाक वजह

नाबालिग , झारखंड, जिला कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, नाबालिग मां, स्वास्थ्य मंत्रालय,

रांची। राज्य के चांडिल में अस्पताल और डॉक्टरों की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपको शर्मिंदगी होगी। दरअसल एक 17 साल की लड़की ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। जहां जन्म दिया वहां से जिले का कम्युनिटी हेल्थ सेंटर 100 कदम की दूरी पर ही था, लेकिन फिर भी उसे ऐसे दर्द सहना पड़ा।नाबालिग , झारखंड, जिला कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, नाबालिग मां, स्वास्थ्य मंत्रालय,ये मामला उस समय सामने आया जब मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स ने ये घटना देखी। नाबालिग के कपड़े खून से सने हुए थे। ये मंगलवार सुबह 4 बजे की घटना है। उन्होंने पूरी घटना को बयां किया कि किस तरह से वो दर्द से तड़प रही थी।

उसकी ये हालत देखकर आस-पास कपड़ा बांधा गया। जब उसे हेल्थ सेंटर ले जाया गया तो नर्सों ने बच्चे और उसकी मां को भर्ती करने से मना कर दिया। मेडिकल स्टाफ ने साफ कहा कि उन्हें ऐसे केस के लिए अस्पताल की रजामंदी चाहिए। वे डॉक्टरों से बगैर पूछे इस पीड़िता को भर्ती नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि पीड़िता को घर से निकाल दिया गया था। यही वजह थी कि डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से इंकार किया। सेंटर ने इसी तरह के लगातार कई बहाने बनाए। जिसके बाद लोगों में आक्रोश बढ़ता गया। आपको बता दें कि लड़की रांची से थोड़ी दूर एक गांव की रहने वाली है।

गांव वालों ने बताया कि लड़की पिछले कुछ महीनों से एक लड़के से प्यार करती थी लेकिन उस लड़के ने उसे धोखा दे दिया। लड़की की शादी नहीं हुई है और जब उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में घरवालों को पता चला, उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal