EntertainmentSports

अनुष्का से शादी कर विराट ने तोड़ा इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर का दिल

 

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को इटली के मिलान में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विराट और अनुष्का ने परिजनों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

कोहली ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की। कोहली ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आज हमने एक दूसरे के प्यार में हमेशा के लिए खो जाने का वादा किया।”

कोहली के शादी की खबर ट्वीट करते ही उन्हें देश दुनिया से बधाई देने वालों का तांता लग गया। कभी विराट को शादी के लिए प्रपोज करने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी डेनिएल व्यट ने भी विराट को शादी की मुबारकबाद दी हैं।

डेनियल विराट को बड़ी फैन हैं। वह 2014 में विराट को शादी का प्रस्ताव देने को लेकर चर्चा में आई थीं। व्यट अपने इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं। विराट ने व्यट के शादी के प्रस्ताव पर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

उधर, शादी के बाद विराट और अनुष्का का सीधे दक्षिण अफ्रीका जाने का प्लान है जहां विराट अगली सीरीज के लिए तैयारी करेंगे और अनुष्का नया साल विराट के साथ ही मनाएंगी। अनुष्का के प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की है।

इसके बाद अनुष्का जनवरी के पहले सप्ताह में भारत लौट आएंगे और फिर आनंद एल. राय की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। इस फिल्म में शाहरुख खान उनके हीरो हैं।

विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था। अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH