EntertainmentSports

video: विदाई के समय फूट-फूटकर रोईं अनुष्का, विराट ने ऐसे संभाला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आैर बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के मिलान शहर में शादी कर ली। दोनों की शादी के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें से एक वीडियो अनुष्का की विदाई के समय का है जिसमें वह रोती हुई नज़र आ रही हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि विदाई के समय विराट के दोस्त और और उनके परिवार वाले मस्ती के मूड में हैं तो वहीँ अनुष्का इस मौके पर भावुक नज़र आ रही हैं। इस दौरान विराट उन्हें संभालते हुए भी दिखे।

https://www.youtube.com/watch?v=DfDceuxSDxM

वीडियो में अनुष्का चावल फेंकने की रस्म करती नजर आ रही हैं, उनके साथ विराट कोहली और पूरा परिवार है। इन दोनों की शादी पंजाबी अंदाज में हुई थी। दोनों ने जो जोड़ा पहना हुआ है वो सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ है।

शादी संपन्न होने के दोनों के वीडियो आैर तस्वीरें खूब वायरल हो रहे हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब पंसद किया। इनके अलावा अनुष्का का एक आैर वीडियो सामने आया, जिसमें वह तैयार होकर मंडप की ओर जाती दिख रही हैं। अनुष्का ने फीका गुलाबी रंग का लहंगा पहना था।

लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया। इस खूबसूरत लहंगे को 67 कारीगर ने मिलकर 32 दिन में बनाया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH