Lifestyle

हंसते रहिए मुस्कराते रहिए : हंसी के पीछे छिपे हैं कई राज

लखनऊ। कहते हैं कि अच्छी सेहत का राज हंसना होता और जो लोग हंसते हैं वह खुश रहते हैं। दुनिया में हर व्यक्ति का स्वभाव एक जैसा नहीं होता है। कभी खुशी होती है तो कभी गम होता है। खुशी होती है तो हंसना अच्छा लगता है लेकिन गम होता है तो मन उदास होता है और हंसना लोग भूल जाते हैं लेकिन जीवन में हंसना एक अहम हिस्सा होता है।

यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि हसंने से आपकी पर्सनेलटी और स्वभाव का पता चलतस है: तेज आवाज निकाल जो लोग हंसते हैं वह असल में अभिमानी बहुत होते हैं। हालांकि स्वाभिमानी और परिश्रमी लोग भी तेज आवाज निकाल कर हसंने में विश्वास रखते हैं।

खिलखिलाकर हंसना वाले लोग दिल से बिल्कुल साफ होते है और लोगों को हमेशा मदद करने में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग उत्साही और बुद्धिमान होते हैं। मंद-मंद मुस्कुराने वाले लोग जीवन में गम्भीर होते हैं और गुस्सा भी कम करते है। इतना ही नहीं ऐसे लोग कड़े समय में धैर्य के साथ हर जंग को जीतने का विश्वास रखते हैं। कंजूसी से हंसने वाले लोग विवेक के बजाय भावना से काम करते हैं और बचत के मामले में अव्वल होते हैं। ही-ही करके हंसना वाले लोग ऐसे होते जो मौकापरस्त यानी बनावटी हंसी के लिए जाने जाते हैं।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey