SpiritualTop News

दिवाली की रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीया, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। भारत में दिवाली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व पूरे परिवार व समाज के लिए खास मायने रखता है। बड़े से लेकर बच्चे तक इस पर्व को मनाने में मगन रहते हैं। यह त्यौहार हर किसी के लिए खुशी लेकर आता है। चाहे वह गरीब हो या अमीर। दिवाली के दिन लोग अपने घर को दुल्हन की तरह सजाते हैं। इस दिन सिर्फ घर के मंदिर में ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसी जगहें हैं जहां दीए जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। आइए जानिए दीवाली के दिन कहां-कहां दीया जलाना शुभ होता है।

1. दिवाली की रात लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है और घर के मंदिरों में दीया जलाते हैं लेकिन यह दीया पूरी रात के लिए जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं और घर में धन-समृद्धी आती है।

2. घर के मेन गेट की चौखट पर ही दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सुख-शांति बनी रहती है।

3. दिवाली पर घर के नजदीक चौराहे पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

4. घर के पास वाले मंदिर में भी दीया जरूर जलाना चाहिए।

5. दिवाली के दिन घर के मंदिर के साथ-साथ आंगन में भी दीया जलाना शुभ होता है।

6. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीपल पर दीया जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH