EntertainmentNationalमुख्य समाचार

जानिए, क्यों मांगनी पड़ी प्रियंका चोपड़ा को माफी

जानिए क्यों मांगनी पड़ी प्रियंका चोपड़ा को माफी

सिक्किम को अशांत कहना प्रियंका को पड़ा भारी

मुम्बई। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है लेकिन इस बार अपने पहनावे को लेकर नहीं है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सिक्कम को अशांत क्षेत्र बताया था जिसके बाद लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी। दरअसल पूरा मामला प्रियंका की होम प्रोडक्शन फिल्म पाहुना को लेकर है। बताते चले कि यह फिल्म सिक्किमी भाषा में बनी है।

टोरंटो अंतरराष्टï्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया। इसी दौरान प्रियंका ने सिक्किम को अशांत क्षेत्र बताया था। इतना ही नहीं सिक्किम को उग्रवाद से प्रभावित राज्य कहना भी काफी प्रियंका को भारी पड़ गया है। सिक्किम सरकार ने भी प्रियंका के इस बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी टिप्पणी की निंदा की। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी प्रियंका के बयान को लेकर खूब चर्चा हो रही थी।

हालांकि विवाद बढ़ता देख प्रियंका ने अपने बयान पर मांफी मांग ली। सिक्किम के पर्यटन सचिव सी जांग्पो ने कहा है कि प्रियंका ने इस संबंध में पर्यटन मंत्री उगेन टी ग्यात्सो को एक ईमेल लिखकर अपनी सफाई पेश की है। प्रियंका ने लिखा, मैं किसी भी तरह से सिक्किम के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती थी। मेरी टिप्पणी को गलत समझा गया।

अपने पत्र में प्रियंका ने लिखा है मैं जानती हूं कि सिक्किम अनेक शरणार्थियों के लिए अतुलनीय मेजबान देश है और हमारी फिल्म इसे बच्चों के नजरिये से दिखाती है। हालांकि, प्रियंका की इस टिप्पणी पर राज्य सरकार ने और नाखुशी जताई और प्रियंका से इस पूरे मामले में फिर से माफी मांगने को भी कहा गया है।

=>
=>
loading...
Ragini Pandey
the authorRagini Pandey