City NewsUttar Pradeshलखनऊ

गेम खेलने से रोका तो लड़के ने लगा ली फांसी, हाथ पर लिखी ये बातें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गेम खेलने से मना करने पर 17 साल के एक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले लड़के ने अपने हाथ पर एक सुसाइड नोट भी लिखा है। लड़के के चाचा ने उसके द्वारा ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका जताई है। हालांकि लड़के के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

लड़के के चाचा ने बताया कि आदित्य 10वीं का छात्र था और हजरतगंज स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करता था। करीब एक महीने से आदित्य लगातार मोबाइल फोन में गेम खेलता रहता था। इस बात को लेकर परिवार वालों ने उसे डांटा भी था।

लड़के के चाचा के मुताबिक़, डांट का भी आदित्य पर कोई असर नहीं हुआ। वह दिन रात मोबाइल में डूबा रहता था। करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका के कारण आदित्य से मोबाइल फोन छीन लिया था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान था। मंगलवार देर शाम उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH