NationalTop Newsमुख्य समाचार

राम रहीम की ‘हवस’ से बचने के लिए साध्‍वियां बनाती थीं पीरियड्स का बहाना

नई दिल्ली। डेरे की दो साध्वियों से रेप के आरोप में 20 साल की सजा पाए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर रोज़ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब एक साध्वी ने राम रहीम की हैवानियत को लेकर जो खुलासा किया है उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

साध्वी ने मंगलवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि राम रहीम मनपसंद लड़कियों को रोज रात 11 बजे अपनी ‘गुफा’ में बुलाता था। पीड़िता का कहना है कि वह भी गुफा में गई थी, लेकिन पीरियड्स का बहाना बनाकर राम रहीम के चंगुल से वापस भाग आई। उसने बताया कि अगर कोई लड़की गुफा में जाने में आनाकानी करती तो उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां जाने के लिए मजबूर किया जाता था। साध्वी ने बताया कि ऐसा करके गुरमीत राम रहीम कई लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका था।

पूर्व साध्वी ने बताया कि एक रात उसे भी राम रहीम की गुफा में भेजा गया। उसे कहा गया था कि ‘पिताजी को माफी’ देनी है। अंदर जाने पर उसे राम रहीम के मंसूबों का पता चला। इसके बाद उसने राम रहीम से कहा कि उसे पीरियड्स हो रहे हैं। साध्वी का यह भी कहना है कि राम रहीम का शिकार होने से बचने के लिए साध्वियां अक्सर पीरियड्स का बहाना बनाती थीं।

बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने 25 अगस्त को राम रहीम को साल 1999 में अपने डेरे की दो साध्वियों से रेप का दोषी करार दिया था। इसके बाद 28 अगस्त को अदालत ने उसे सुनारिया जेल में 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH