Regional

वो रोती रही, दरिंदे बारी-बारी करते रहे रेप, इतने से भी मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट का किया ये हाल

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन दरिंदों ने एक महिला के साथ बारी-बारी से रेप किया। वह रोते हुए दरिंदो से उसे छोड़ देने की मिन्नतें करती रही लेकिन वो नहीं माने। दरिंदो का जब इतने से भी मन नहीं भरा तो उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल घुसेड़ दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला का तारक भास्कर नाम के एक युवक से प्रेम-प्रसंग था। हालांकि कुछ दिनों से दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इसी के चलते महिला ने तारक से अलग होने का फैसला कर लिया। उसने जब यह बात तारक को बताई तो वह गुस्से से लाल हो गया और उससे बदला लेने की बात कही।

महिला ने बताया कि तारक अपने तीन साथियों के साथ सोमवार रात 1:30 बजे उसके घर में घुसा और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। यहीं नहीं, वहां से जाते वक्‍त उसके प्राइवेट पार्ट में कांच की बोतल घुसेड़ दी। बाद में उसकी बेटी के शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी तारक भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है। पुलिस ने कहा कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH