Top NewsUttar Pradeshलखनऊ

लखनऊ में मेट्रो क्‍या चली, जनाब ! स्‍टेशन को ही बनाने लगे पीकदान

लखनऊ मेट्रो की दीवारे पान मसाला व गुटखा से रंगीन

लखनऊ मेट्रो की दीवारें पान मसाला व गुटखा से रंगीन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू हुई मेट्रो को लेकर भले ही यहां के लोगों में एक अलग उत्साह देखा गया हो लेकिन लोग पान मसाला और गुटका खाकर मेट्रो में थूकने की आदत से बाज नहीं आ रहे।

आलम तो यह है कि मेट्रो परिसर में पान मसाला और गुटखा के दाग मिले हैं। इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों की मानें तो करीब 20  किलोग्राम तंबाकू और सिगरेट जैसी चीजों को सीज किया हैं।

सीज की है। यह भी एक रोचक बात है कि मेट्रो परिसर में दाखिल होने से पहले यात्रियों को पान मसाला बाहर ही थूकने की सलाह दी गई थी। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार करीब-करीब आठों मेट्रो स्टेशनों पर ऐसी ही हालत हैं।

खबरों में बताया गया है कि करीब छह किलोग्राम पान मसाला चारबाग मेट्रो स्टेशन पर सीज किया गया। खबरों के अनुसार चार किलोग्राम पान मसाला ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन पर सीज किया गया।

लखनऊ मेट्रो के मुख्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह पवार के अनुसार रोज करीब तीन तम्बाकू खाकर आते है जबकि लोगों की जानकारी भी नहीं है कि मेट्रो में तम्बाकू खाना मना है।

रोलिंग स्टॉक के डायरेक्टर महेंद्र कुमार ने एक अखबार से कहा कि लखनऊ मेट्रो रेल को अच्छी तरफ साफ रखने की जिम्मेदारी लखनऊवासियों की है। इतना ही नहीं लोगों को मेट्रो स्टेशन के अंदर तथा बाहर सफाई के महत्व को जानकारी दी जा सकती है।

बताते चले की यहां 8.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो को ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग रेलवे स्टेशन तक चलाया गया है। इसके साथ ही लखनऊ में शुरू हुई मेट्रो के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा और इसे पहले दिन ही तकनीकी खामी से गुजरना पड़ा।

=>
=>
loading...
ashish bindelkar