Other News

मरीन इंजीनियर पुरुष से बना महिला, नौसेना ने अपनाने से किया इंकार

नौसेना, मरीन इंजीनियर , sex , gender, इंडियन नेवी , मनीष गिरी, सेक्‍स चेंज ऑपरेशन , सुप्रीम कोर्ट

लखनऊ। भारतीय नौसेना के एक मरीन इंजीनियर मनीष गिरी को नौकरी से निकालने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाए जा रहें है। दरअसल नौसेना ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि इस इंजीनियर ने सेक्‍स चेंज करवाया है। अब ये आदमी से औरत बन गया है।

इस बारे में मनीष ने नौसेना पर आरोप लगाया है कि अब नौसेना उन्‍हें मानसिक रूप से बीमार बताकर निकालने की तैयारी कर रही है। मनीष भी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना चुके हैं।

पिछले कई सालों से मनीष डॉक्टरों से अनुरोध कर रहे थे कि उनका सेक्स बदलकर महिला बना दिया जाए। कई सालों के प्रयास के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने उनकी बात मान ली। अक्टूबर 2016 में उनकी सर्जरी हुई लेकिन इस ऑपरेशन के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गईं। मनीष ने अब अपना नया नाम साबी रखा है।

साबी के मुताबिक, सेक्स परिवर्तन ऑपरेशन के बाद नौसेना ने उन्हें सेवा से निकालने की सिफारिश की है। उन्‍हें नियमों की दलील दी जा रही है कि महिलाएं सोनिकों के रूप में रक्षा सेवाओं के काम नहीं कर सकती हैं।

 

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal