टेक्सस। US के टेक्सस में एक babysitter (बच्चों की देखभाल करने वाला) टीनेजर लड़की पर एक शर्मनाक काम करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि 4 साल के बच्चे के साथ इस लड़की ने घिनौने यौन कृत्य किए हैं। पीड़ित बच्चे की मां ने लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।सेंट एंटोनियो की रहने वाली 18 साल की ये बतौर बेबी सिटर काम करती है। पीड़ित बच्चे की मां की शिकायत के मुताबिक, उसके मासूम बेटे ने उन्हें बताया कि जेसी उसके साथ गलत काम करती है। वह ऐसा करने के लिए उस पर दबाव डालती है।
बच्चे की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जेसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। केस की जांच कर रहे अधिकारी ने जेसी और बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया।
रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि बच्चे के साथ यौन कृत्य को अंजाम दिया गया है। इसके आने के बाद पुलिस भी सकते में हैं।