Sports

इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा को बताया अपना क्रश

नई दिल्ली। टेस्ट सीरीज़ में श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने के बाद टीम इंडिया की नजरें वनडे सीरीज़ पर हैं जो 20 अगस्त से शुरू हो रही है। वनडे सीरीज़ से पहले टीम इंडिया वहां जमकर मस्ती कर रही है।

विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी उनसे मिलने श्रीलंका गई हुई हैं। दोनों साथ में श्रीलंका के खूबसूरत बीचों पर मस्ती करते हुए भी देखे गए हैं। इस बीच एक श्रीलंकाई क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा को लेकर ऐसा कुछ बोल दिया है जो शायद विराट को बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा।

श्रीलंकाई क्रिकेटर चमारा कपुगेदरा ने विराट की गर्लफ्रैंड अनुष्का शर्मा को अपना क्रश बताया है। कपुगेदरा ने अनुष्का के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए लिखा कि आप मेरा क्रश हो।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH