National

RBI जारी करेगा 50 रुपए का नया नोट, क्या है खासियत?

RBI,50 रुपए का नया नोट, भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय बैंक , कर्नाटक , हम्पी, यूनेस्को, विश्व विरासत स्थल

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 50 रुपये के नए नोट जारी करने वाला है। बाजार में नए नोट के आने के बावजूद पुराने नोट चलन में रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने नए नोट की खासियतों के बारे में एक सूचना जारी कर इसकी पुष्टि की है।RBI,50 रुपए का नया नोट, भारतीय रिजर्व बैंक, केंद्रीय बैंक , कर्नाटक , हम्पी, यूनेस्को, विश्व विरासत स्थलनोटबंदी के दौरान ही आरबीआई ने 50 रुपये का नया नोट लाने की बात कही थी। इस नए नोट में जिस विरासत का जिक्र किया गया है वह कर्नाटक स्थित हम्पी में है। उसको यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल घोषित कर रखा है। असल में यह मंदिरों और स्मारकों का शहर है। इसे विजयनगर साम्राज्य की राजधानी होने का गौरव प्राप्त है। दुनिया के सबसे विशाल और समृद्ध गांवों में इसकी गिनती होती थी।

ये रही ने नोट की खासियत-

1) नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का नारा दर्ज होगा।

2) नोट पर छोटे अक्षरों में आरबीआई, भारत, INDIA और 50 लिखा होगा।

3) इसके पिछले हिस्से पर हम्पी के रथ की आकृति बनी होगी जो देश की सांस्कृतिक विरासत दिखाएगी

4) इसका आकार पुराने 50 के नोट के जितना ही होगा।

5) नोट में अशोक स्तंभ सीधे हाथ पर होगा।

6) आसमानी रंग के 50 रुपये के नए नोट पर गांधीजी की तस्वीर है।

8) नए नोट का आकार 66 एमएम गुणा 135 एमएम का होगा।

7) नोट के बाईं तरफ इसकी छपाई का साल दर्ज होगा।

8) नए नोट में महात्मा गांधी की फोटो बीच में होगी

9) इसके अलावा चिह्न और भाषा पैनल भी नोट पर मौजूद होगा।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal