Jobs & Career

Oxford में शिक्षा लेंगी मलाला, पढ़ेंगी ये तीन विषय

Oxford university, मलाला यूसुफजई , ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ,

लंदन। पाकिस्तानी नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई Oxford university में दाखिला लेंगी। मलाला ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। 20 साल की मलाला दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र पढ़ेंगी।Oxford university, मलाला यूसुफजई , ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ,उन्होंनें ट्विटर पर ट्वीट किया, “ऑक्सफोर्ड जाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। सभी ए-लेवल के छात्रों ने अच्छा किया। शुभकामनाएं।” मलाला ने मार्च में बताया था कि A level में तीन A पाने की शर्त पर उन्हें ब्रिटेन के विश्वविद्यालय से तीन विषयों को पढ़ने का प्रस्ताव मिला है।

मलाला पाकिस्तान में 2012 में लड़कियों के शिक्षा के अधिकार के अभियान के दौरान तालिबान के हमले का शिकार हुई थीं। इस घटना के बाद वह अंतर्राष्ट्रीय रूप से चर्चा में आईं।

इसके बाद वह अपने परिवार के साथ बर्मिघम चली गईं। उन्हें 17 साल की उम्र में 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद से वह मानव अधिकारों व शिक्षा की लड़ाई का एक प्रतीक बन गईं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal