Lifestyle

ओह…तो भारतीय लड़कियां ये चीज़ सबसे ज्यादा मंगाती हैं ऑनलाइन

नई दिल्ली। हर लड़के के मन में ये जानने की जिज्ञासा होती है कि लड़कियां ऑनलाइन सबसे ज्यादा क्या चीज मंगाती हैं। कुछ को लगता है लड़कियां ऑनलाइन कपड़ों की शॉपिंग ज्यादा करती हैं तो कुछ सोचते हैं वो ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स ज्यादा मंगाती हैं।

हालांकि एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि भारतीय लड़कियां सबसे ज्यादा चॉकलेट उत्पाद ऑनलाइन मंगाती हैं। वैसे तो सभी को पता है कि लड़कियों को चॉकलेट काफी पसंद होती है लेकिन आपको ये जानकर जरूर हैरानी हुई होगी कि लड़कियां ज्यादातर चॉकलेट ऑनलाइन ही मंगाती हैं।

शोध में ये भी पाया गया कि ऑनलाइन सभी मिठाइयों में से आधे से ज्यादा चॉकलेट की बनी होती है। रिसर्च में ये भी सामने आया कि पुरुषों की तुलना में 25 पर्सेंट से अधिक लड़कियां ऑनलाइन चॉकलेट मंगाती हैं।

भारत में चॉकलेट की सबसे पसंदीदा मांग में डेथ बाई चॉकलेट, हॉट चॉकलेट फ्यूज, चॉकलेट मिल्क सेक, चॉकलेट ब्राउनी और चॉकलेट ट्रफेल पेस्ट्री शामिल है। शोध में ये भी सामने आया कि 18-24 आयु वर्ग वाले लोग ज्यादा चॉकलेट प्रोडक्ट्सट को ऑनलाइन मंगाते हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar