NationalOther News

मुंबई के सफेद कुत्ते पड़ रहें नीले, आखिर क्या है वजह?

नवी मुंबई पशु संरक्षण सेल, मुंबई,कुत्तों में बीमारी, नीले कुत्ते,महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , एमपीसीबी, एनिमल प्रोटेक्शन सेल , जैव रसायन ऑक्सीजन डिमांड, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

मुंबई। आपको जानकर हैरानी होगी कि नवी मुंबई में आजकल सफेद कुत्ते एक अजीब समस्या से जूझ रहे हैं। इन कुत्तों का शरीर नीला पड़ रहा है। कई कुत्ते इसके शिकार हो चुके हैं। उनके शरीर के बाल, फर का रंग बदल रहा है।नवी मुंबई पशु संरक्षण सेल, मुंबई,कुत्तों में बीमारी, नीले कुत्ते,महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , एमपीसीबी, एनिमल प्रोटेक्शन सेल , जैव रसायन ऑक्सीजन डिमांड, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्डहाल ही में नवी मुंबई पशु संरक्षण सेल ने एक कुत्ते की तस्वीरें जारी की है। इस कुत्ते का फर नीले रंग का हो गया था। बाद में सेल ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) में इसकी शिकायत की। तलोजा औद्योगिक क्षेत्र के पास रहने वाले कुत्तों के साथ ये ज्यादा हो रहा है।

औद्योगिक अपशिष्ट पदर्थों का प्रवाह होने की वजह से ऐसा हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुत्ते जब खाने की खोज में नदी में जाते हैं, तो वहां गंदगी से उनके शरीर का रंग नीला हो जाता है। क्षेत्र में करीब 1000 दवा, खाद्य और इंजीनियरिंग कारखानों हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह प्रदूषित जल से इन कुत्तों को ही नहीं बल्कि इंसानोंको भी खतरा है। अगस्त 2016 में मछुआरे इस चिंता में थे कि प्रदूषित नदी का पानी मछलियों को प्रभावित कर रहा था। जैव रसायन ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) के स्तर- जलीय जीवन को बनाए रखने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा- 80 मिलीग्राम प्रति लीटर (मिलीग्राम / एल) थी। वहीं क्लोराइड का स्तर, जो जहरीले वनस्पतियां, जलीय जीवन और वन्य जीवन को नुकसान पहुंचाता हैं,वो अधिक मात्रा में था।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal