Other News

नहीं रहा दुनिया का सबसे बूढ़ा व्यक्ति, 113 साल की उम्र में निधन

इस्राइल क्रिस्टल, निधन, बुजुर्ग, जन्मदिन, विश्व युद्ध

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति इस्राइल क्रिस्टल का निधन हो गया है। उन्होंने अपने 114 वे जन्मदिन से कुछ महीने पहले दुनिया को अलविदा कहा। पिछले साल ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में क्रिस्टल का नाम सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रुप में दर्ज हुआ था।

इस्राइल क्रिस्टल, निधन, बुजुर्ग, जन्मदिन, विश्व युद्ध

क्रिस्टल ने दोनों विश्व युद्धों को करीब से देखा था। इस दौरान उन्होंने नाजियों द्वारा किए गए नरसंहार को भी झेला। नाजियों के नरसंहार में वो तो किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन उनकी पहली पत्नी और दो बच्चे इस नरसंहार में मारे गए थे।

क्रिस्टल के पोते ऑरेन ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध में वह एक शराब तस्कर के लिए हेल्पर का काम करते थे। इतना ही नहीं सिर्फ 12 साल की उम्र में वह अपने पीठ पर भारी शराब के पैकेज लादकर कई किलोमीटर तक पैदल चलते थे।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal