Nationalमुख्य समाचार

इस्तीफे के 24 घंटे बाद नेता बने नितीश, आज लेंगे सीएम पद की शपथ

सुशील कुमार, नितीश कुमार, मुख्यमंत्री पद की शपथ, बिहार मुख्यमंत्री, नीतीश का इस्तीफा

सुशील कुमार भी उप मुख्यमंत्री पद की ले सकते हैं शपथ

पटना। जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के साथ बनने वाली उनकी सरकार को राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी राजभवन के राजेन्द्र मण्डप में सुबह 10 बजे शपथ दिलाएंगे।

सुशील कुमार, नितीश कुमार, मुख्यमंत्री पद की शपथ, बिहार मुख्यमंत्री, नीतीश का इस्तीफाबुधवार की शाम नीतीश के इस्तीफा के बाद 20 महीने से चल रही महागठबंधन की सरकार गिर गई थी। इसके बाद बुधवार की देर रात नीतीश कुमार को जदयू और भाजपा संयुक्त विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

देर रात ही नीतीश ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। सुबह 10 बजे नीतीश कुमार छठी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।ऐसा माना जा रहा है कि सुशील कुमार मोदी भी उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले सकते हैं।

इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के भी भाग लेने की संभावना है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शपथ-ग्रहण के बाद 29 जुलाई तक बिहार विधान सभा में बहुमत साबित करने को कहा है ।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal