Spiritual

अमरनाथ के लिए 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

अमरनाथ के लिए 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्थाamarnath yatra

तीर्थयात्रियों का यह जत्था अब तक का सबसे छोटा जत्था

जम्मू| अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार को 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हो गया। यह अब तक का सबसे छोटा जत्था है। अधिकारी के मुताबिक, इस 40 दिन लंबी यात्रा का यह 28वां दिन है।

अमरनाथ के लिए 473 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था
amarnath yatra

हालांकि, बीते कुछ दिनों में बर्फानी बाबा का दर्शन करने वालों की संख्या कुछ घटी है। यात्रियों का यह जत्था तड़के तीन बजे भारी काफिले के बीच भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ। अधिकारी ने बताया, “इस यात्रा के 29 जून से शुरू होने के बाद से यह तीर्थयात्रियों का अब तक का सबसे छोटा जत्था है।”

यह भी पढ़ें- 26 जुलाई को होगा श्री श्याम श्रावणी तीज उत्सव का आयोजन

अब तक दो लाख से अधिक तीर्थत्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं। इस यात्रा के दौरान अब तक 48 यात्रियों की मौत हो चुकी है। यह तीर्थयात्रा सात अगस्त को समाप्त होगी।

=>
=>
loading...