RegionalTop News

सुशील मोदी ‘खलनायक’, पार्टी को बना दिया ‘कत्लगाह’: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद भोला सिंह ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, सुशील मोदी 'खलनायक', पार्टी को बना दिया 'कत्लगाह'bhola singh bjp

भाजपा सांसद भोला सिंह ने सुशील मोदी पर साधा निशाना

पटना| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भोला सिंह ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (सुमो) पर निशाना साधा है।

भाजपा सांसद भोला सिंह ने सुशील मोदी पर साधा निशाना, सुशील मोदी 'खलनायक', पार्टी को बना दिया 'कत्लगाह'
bhola singh bjp

उन्होंने सुमो को पार्टी का ‘खलनायक’ बताते हुए कहा कि वे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के साथ नहीं आने दे रहे हैं। उन्होंने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा को नीतीश के लिए दरवाजा खोल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- देश ने अत्यंत प्रतिभावान अंतरिक्ष वैज्ञानिक खो दिया : रमन सिंह

बिहार के बेगूसराय के सांसद भोला सिंह ने सोमवार को कहा, “बिहार की राजनीति के दुश्चक्र और दशा-दिशा का अगर कोई खलनायक है, तो वह स्वयं सुशील मोदी हैं। जिसे नायक होना चाहिए था, आज खलनायक है।” सिंह ने आगे कहा कि सुशील मोदी खुद मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार को बदनाम करने में भी नहीं हिचकते।

उन्होंने पार्टी को ‘कत्लगाह’ बना दिया है। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार भाजपा में खास वर्ग के लोगों को परेशान किया जा रहा है। भाजपा सांसद ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग आ गए हैं, जिन्हें पार्टी से कोई मतलब ही नहीं है।

भोला सिंह ने नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार केशरी के बाद बड़ी मुश्किल से बिहार को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिसका अपना कोई परिवार नहीं है, जिसकी अपनी कोई दौलत नहीं है।

उन्होंने कहा, “भाजपा को नीतीश के आने के लिए दरवाजा खोल देना चाहिए। भाजपा ने अभी खिड़की खोली है, जिसे सुशील मोदी बंद कर रहे हैं।”

अपनी ही पार्टी के सांसद के इस बयान पर बिहार भाजपा के नेता असहज नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि ऐसे बयानों पर कार्रवाई के लिए पार्टी में अनुशासन समिति बनी है, वही निर्णय लेती है।

भाजपा के प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने पार्टी सांसद के इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा, “भोला सिंह अब बुजुर्ग हो चुके हैं। कई पार्टियों में भी रह चुके हैं। उनका बयान मगर आपत्तिजनक है।

सुशील मोदी ने बिहार में भाजपा की साख को मजबूत किया है। अगर उनको तकलीफ है, तो पार्टी के उचित फोरम पर ऐसी बात रखनी चाहिए। ऐसे बयानों से पार्टी को नुकसान होता है।”

=>
=>
loading...