Top NewsUttar Pradesh

महिलाओं के लिए शुरू होगी पिंक बस सेवा, लगे होंगे सीसीटीवी कैमरे

महिलाओं के लिए शुरू होगी पिंक बस सेवा, यूपीएसआरटीसी की पिंक बस सेवा होगी पूरी तरह वातानूकुलितupsrtc ac bus

यूपीएसआरटीसी की पिंक बस सेवा होगी पूरी तरह वातानूकुलित

लखनऊ| उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) जल्द ही महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू करेगा। बस पूरी तरह से वातानूकुलित होगी।

महिलाओं के लिए शुरू होगी पिंक बस सेवा, यूपीएसआरटीसी की पिंक बस सेवा होगी पूरी तरह वातानूकुलित
upsrtc ac bus

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र में 50 पिंक बसें शुरू करने की मंजूरी दे दी है।इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्भया फंड से धनराशि भी जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ता की पुलिस ने की पिटाई, थाने में हंगामा

बसों में महिलाएं ही कंडक्टर की भूमिका में होंगी। उप्र सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने 21 जुलाई को ही इस पिंक बस सेवा को लेकर अपना एक प्रेजेंटेशन केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया था। इसके बाद ही केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने उप्र को बसों को खरीदने का आदेश दिया।

इसके अतिरिक्त उप्र सड़क परिवहन निगम की 1,2500 बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए विशेष तौर पर चलाई जाने वाली पिंक बसों में पैनिक बटन भी लगाए जाएंगे।

=>
=>
loading...