Uttar Pradesh

उप्र में छाए घने बादल, तीन दिनों तक बारिश का अनुमान

उप्र में छाए घने बादल, तीन दिनों तक बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने लगाया है बारिश होने का अनुमानcloudy weather in up

मौसम विभाग ने लगाया है बारिश होने का अनुमान

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। दिन में उमस और गर्मी का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

उप्र में छाए घने बादल, तीन दिनों तक बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने लगाया है बारिश होने का अनुमान
cloudy weather in up

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बनी रहेगी। आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- उप्र में एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में जम्मू एवं कश्मीर के उपर पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वी उप्र और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। इससे अगले तीन दिनों तक बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, इलाहाबाद का 21 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...