Science & Tech.मुख्य समाचार

वैज्ञानिकों ने कहा, 30 जून को घट सकती है ये खतरनाक घटना

30 जून को खतरनाक घटना, खगोल विशेषज्ञ, क्षुद्रग्रह , नासा , 441987 (2010 NY65)

ये खतरनाक घटना दुनिया के किसी भी हिस्से को कर सकती है तबाह

नई दिल्ली। खगोल विशेषज्ञों के मुताबिक क्षुद्रग्रह का पृथ्वी से टकराना खतरनाक हो सकता है। ऐसा ही एक क्षुद्रग्रह 30 जून को पृथ्वी से टकरा सकता है।30 जून को खतरनाक घटना, खगोल विशेषज्ञ, क्षुद्रग्रह , नासा , 441987 (2010 NY65)पृथ्वी और क्षुद्रग्रह के आपसी संपर्क से कई बड़े शहरों को नुकसान हो सकता है। ब्रिटेन में बेलफास्ट के क्वीन विश्वविद्यालय के एलन की मानें तो यह चेतावनी ठीक 30 जून एस्टरॉयड डे से पहले आई है।

इसी दिन 1908 में भी एक छोटा क्षुद्र ग्रह साइबोरिया के तुंगसका में टकराया था जिससे वहां के 2 हजार वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को नुकसान पहुंचा था।फिट्जिमन्स ने कहा कि एक बड़ा क्षुद्रग्रह पृथ्वी के लिए बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है। पृथ्वी से टकराने पर ये दुनिया के किसी भी हिस्से के प्रमुख शहर को हानि पहुंचा सकता है।

इस क्षुद्रग्रह का नाम 441987 (2010 NY65) रखा गया है और ये केवल सिर्फ 7.9 लूनर डिस्टेंस पर यात्रा कर रहा है। इसका डायमीटर 230 मीटर और 755 फीट है। पृथ्वी से 1.8 मिलियन मील या 3 मिलियन किमी दूर है। नासा के वैज्ञानिक इस क्षुद्र ग्रह पर नजर बनाए हुए हैं।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal