Regional

बिहार में ईद का जश्न, नीतीश ने दी मुबारकबाद

गांधी मैदान पंहुचकर नी‍तीश ने दी ईद की बधाई, बिहार में ईद का जश्न, नीतीश ने दी मुबारकबादnitish kumar in eid in patna

गांधी मैदान पंहुचकर नमाजियों को नी‍तीश ने दी ईद की मुबारकबाद

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान पहुंचकर नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और समाज में मोहब्ब्त और प्रेम, सदभाव बने रहने की कामना की।

गांधी मैदान पंहुचकर नी‍तीश ने दी ईद की बधाई, बिहार में ईद का जश्न, नीतीश ने दी मुबारकबाद
nitish kumar in eid in patna

बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में अमन और सद्भावना का पर्व ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब, यूएई और कतर में आज ईद का जश्न

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। इस मौके पर बच्चों में खास उत्साह देखा गया।

पटना के प्रसिद्ध खानकाह मजीबिया और इमारत-ए-शरिया में भी नामाजियों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

पटना जंक्शन के जामा मस्जिद, फुलवारी शरीफ, गुलजारबाग के शाही ईदगाह में रमजान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने नवाज अदा कर अल्लाह ताला से दुआए मांगी। पटना सिटी के गुलजारबाग स्थित शाही ईदगाह में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने ईद का नमाज अदा की।

राज्य के भागलुपर, सीवान, किशनगंज, मोतिहारी, मुजफ्फपुर, बेगूसराय सहित राज्य के अन्य जिलों में भी सामूहिक नमाज का आयोजन किया गया। इन क्षेत्रों में भी भाईचारे के पर्व ईद को मनाया गया। ईद को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

=>
=>
loading...