Regionalमुख्य समाचार

महाराष्ट्र सरकार किसानों को देगी 34000 करोड़ रुपये की कर्ज़माफ़ी

देवेंद्र फडणवीस , महाराष्ट्र सरकार, किसान, कर्जमाफी

समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को महाराष्ट्र सरकार देगी बोनस

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को कुल 34,000 करोड़ रुपये की कर्ज़माफ़ी देने की घोषणा की है। इसका फायदा राज्य के 89 लाख किसानों को मिलेगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद ये फैसला लिया गया है।देवेंद्र फडणवीस , महाराष्ट्र सरकार, किसान, कर्जमाफीमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक किसानों पर 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा यानी 40 लाख किसानों का पूरा का पूरा कर्ज माफ हो जाएगा। जो किसान समय पर अपना कर्ज चुकाते आए हैं, उन्हें 25,000 रुपये बोनस के रूप में या कर्ज वापसी पर 25 फीसदी या इनमें से जो भी कम होगा, दिया जाएगा।

कृषि उत्पादों की कीमतों में गिरावट से प्रदेश भर में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। फडणवीस ने महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी के नाम पर कर्जमाफी की इस योजना का नामकरण किया।

फडणवीस ने कहा, “बारिश कम होने और तूफान के चलते हुए नुकसान के चलते किसान कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। ऐसे में हमने किसानों की मदद के लिए यह ऐतिहासिक फैसला लिया। किसी अन्य राज्य ने किसानों का इतना बड़ा कर्ज माफ नहीं किया है।” साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्वीकार किया कि कर्जमाफी के चलते राज्य सरकार पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।

उन्होंने कहा, “यह सच है कि राज्य सरकार को इससे अतिरिक्त बोझ सहना पड़ेगा। हम इसके लिए अन्य विभागों के खर्च में कटौती करेंगे। हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।” भाजपा और राज्य सरकार में सहयोगी शिव सेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) अध्यक्ष शरद पवार और अन्य विपक्षी नेताओं के साथ हुई बैठक में कर्जमाफी का फैसला लिया गया।

इसके अलावा राज्य सरकार 1.5 लाख रुपये से अधिक कर्ज लेने वाले किसानों के लिए ‘एकमुश्त निपटान’ (वन टाइम सेटलमेंट) भी लागू करेगी। इस योजना का लाभ 6 लाख किसानों को मिलेगा।

=>
=>
loading...
Sudha Pal
the authorSudha Pal