Business

सेंसेक्स 153 अंकों की गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स सपाट बंद, निफ्टी में 64 अंकों की गिरावटbse

देश के शेयर बाजारों में आज रही गिरावट

मुंबई| देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 152.53 अंकों की गिरावट के साथ 31,138.21 पर और निफ्टी 55.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,574.95 पर बंद हुआ।

देश के शेयर बाजारों में रही गिरावट, सेंसेक्स 153 अंकों की गिरावट के साथ बंद
bse

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 61.83 अंकों की तेजी के साथ 31,352.57 पर खुला और 152.53 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 31,138.21 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,365.39 के ऊपरी और 31,110.39 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़ें- स्टील कंपनियों की बैंक्रप्सी मामले का फैसला आज

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.25 अंकों की तेजी के साथ 9,643.25 पर खुला और 55.05 अंकों या 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 9,574.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,647.65 के ऊपरी और 9,565.30 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 179.26 अंकों की गिरावट के साथ 14,583.81 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 227.59 अंकों की गिरावट के साथ 15,381.90 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से सभी में गिरावट रही। ऑटो (1.54 फीसदी), औद्योगिक (1.39 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.23 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.09 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (1.07 फीसदी) प्रमुख रहे।

=>
=>
loading...