Lifestyle

दिल्ली की लड़कियों की ये हैं खास बातें

दिल्ली की लडक़ी का रहन-सहन, बातचीत करने का ढंग और तरीका बिलकुल अलग और बिंदास होता है। यहां की लड़कियों में कुछ तो सामान्य बातें होती हैं। और कुछ ऐसी भी बातें होती हैं जो यहां की लडक़ी की रग-रग में बसती है। जानें वो क्या खास बाते हैं-

– खाने-पीने में शौकीन : दिल्ली की लड़कियों को अधिकतर स्ट्रीट फूड पसंद होता है। ऑफिस या कॉलेज से छूटते ही ये लड़कियां गोल गप्पे खाने जाती हैं। खाने में इन्हें राजमा चावल भी खूब पसंद होता है। यहां की लड़कियों के दिल में चटपटा स्ट्रीट फूड बसता है।

– बुलाने का इनका अंदाज अलग : यहां की लड़कियों की खास बात है कि ये सडक़ पर चलते हर शख्स को भईया कह कर बुलाती हैं। ऑटो वाला हो या रिक्शा वाला या फिर बस का कंडक्टर इनके लिए हर कोई भईया ही होता है। भईया के इस शब्द पर तो दिल्ली की हर लड़कियों का लगभग कॉपीराइट ही चलता है।

– जुगाड़ में भी आगे : दिल्ली की लड़कियां किसी भी काम को जुगाड़ टेक्रोलॉजी के माध्यम से सबसे आगे होती हैं। पुरानी चीजों को नया बनाने का जुगाड़ हो या पसंद न आने पर किसी चीज को किसी और को थमा देने का जुगाड़, ये इस काम में सबसे तेज होती हैं। लोगों से अपना काम निकलवाने में भी ये कोई न कोई जुगाड़ ढूढ़ ही लेती हैं।
– लड़कियों की पार्टी : पार्टी की तो पूछों ही मत दिल्ली की लड़कियां पार्टी करने में सबसे आगे होती हैं। पार्टी का नाम सुनते ही इनकी तैयारियां ऐसे शुरु हो जाती हैं कि पूछों मत तैयार होना, नई ड्रेस पहनना और फिर खूब सारी सेल्फी लेना, इन्हें बहुत पसंद होता है।

ये हैं दिल्ली की लड़कियों की खास बातें अगर आप भी दिल्ली वाली हैं या आपकी कोई दोस्त या गर्लफ्रेंड दिल्ली वाली हैं तो उनमें ध्यान देना ये खूबियां उसमें जरूर देखने को मिलेंगी क्योंकि यही चीजे यहां की लड़कियों को खास और सबसे अलग बनाती हैं।

=>
=>
loading...
Dileep Kumar
the authorDileep Kumar