Sports

सुल्तान अजलान शाह कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

सुल्तान अजलन शाह कप हाकी, आस्ट्रेलिया ने भारत को दी मातazlan shah cup 2017

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

इपोह (मलेशिया)| डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में रविवार को खेले गए अपने दूसरे राउंड रोबिन लीग मैच में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया।

सुल्तान अजलान शाह कप हाकी, भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया, डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह और मिडफील्डर मंदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन
azlan shah cup 2017

भारतीय टीम का पहला मैच शनिवार को ब्रिटेन के साथ 2-2 से ड्रॉ रहा था। न्यूजीलैंड के बाद अपने तीसरे मैच में भारत का सामना दो मई को आस्ट्रेलिया से होगा।

दोनों टीमों के बीच मैच की शुरुआत रोमांचक रही। टीम के कप्तान और गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और पहले क्वार्टर में प्रतिद्वंद्वी टीम के दो गोल विफल किए।

यह भी पढ़ें- सुल्तान अजलान शाह कप हाकीः भारत ने ब्रिटेन से खेला ड्रॉ

इसके बाद दूसरे हाफ में आगे बढ़ते हुए 23वें मिनट में मंदीप ने फील्ड गोल दागकर भारतीय टीम का खाता खोला। इसके तीन मिनट बाद ही 27वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनाल्टी पर गोल कर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई। इसके साथ ही दूसरे क्वार्टर का समापन हुआ।

तीसरे क्वार्टर में जहां न्यूजीलैंड ने गोल दागने की भरसक कोशिश की, वहीं भारत ने भी अपनी ओर से पूरा दम लगाया। हालांकि, इस क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं हुआ।

चौथे क्वार्टर की शुरुआत के बाद दूसरे मिनट में ही एक बार फिर हरमनप्रीत (47वें मिनट) ने पेनाल्टी पर गोल कर भारत को न्यूजीलैंड पर 3-0 विजयी बढ़त दिला दी। भारतीय टीम के अनुभवी हॉकी खिलाड़ी एस.वी सुनील के करियर का यह 200वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।

 

=>
=>
loading...